Indian History
भारत का नामकरण इण्डिया शब्द" इण्डस "से निकला है जिसे संस्कृत में सिन्धु कहा जाता है । भारतवर्ष नाम सर्वप्रथम पाणिनी के अष्टाध्यायी में आया है । खारवेल के हाथी गुम्फा अभिलेख में भी भारतवर्ष का उल्लेख है । भारत देश का यह नामकरण ऋग्वैदिक काल के प्रमुख जन "भरत" के नाम पर किया गया । एक अन्य मान्यता के अनुसार देश का यह नाम प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र भरत के नाम पर किया गया । ब्राह्मण ग्रन्थों के अनुसार इस देश का नामकरण कुरु वंश के प्रतापी सम्राट दुष्यंत एवं शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पर किया गया था । आर्यों का निवास स्थल होने के कारण इसका नामकरण आर्यावर्त के रूप में हुआ । भारत को जम्बूद्वीप का एक भाग माना जाता है । प्राचीन भारतीय इतिहास को जानने के स्रोत ●पुरातात्विक स्रोत ●साहित्यिक स्रोत ●विदेशी स्रोत पुरातात्विक स्रोत - ●अभिलेख ●सिक्के ●महलों एवं मंदिरों ●स्मारकों ●मूर्तियाँ ●मृद्भाण्डोअं ●चित्रकला साहित्यिक स्रोत - अतीत की पुस्तकें हाथ से लिखी होने के कारण पाण्डुलिपि कही जाती है । ये पाण्डेलिपिया...