UPSC CIVIL SERVICES EXAM PREPARATION FOR PATTERN
संघ लोक सेवा आयोग नागरिक सेवाओं में अखिल भारतीय सेवाओं और केन्द्रीय सेवाओं के लिए परीक्षा का आयोजन करता है । परीक्षा का तीन स्तर होता है ।
पहला प्रारम्भिक परीक्षा के अन्तर्गत दो स्तर होता है पहला सामान्य अध्ययन के अन्तर्गत 100 प्रश्न(दो घंटे ) पूछे जाते हैं। दूसरा स्तर के अन्तर्गत CSAT होता है इसके अन्तर्गत 80 प्रश्न(दो घंटे ) पूछे जाते हैं।
परीक्षा का दूसरी स्तर मुख्य परीक्षा के अन्तर्गत दो भाषा का परीक्षा पहला हिंदी दूसरा अंग्रेजी का अनिवार्य परीक्षा होता है परन्तु आप हिंदी के स्थान पर कोई जो सूची में हो भर सकते हैं। ,निबंध का परीक्षा(3 घंटे ), सामान्य अध्ययन -1(3 घंटे ), सामान्य अध्ययन -2 (3 घंटे ), सामान्य अध्ययन -3(3 घंटे ), सामान्य अध्ययन -4(3 घंटे 250 अंक भाग - एक तथा बी ), मुख्य विषय का दो परीक्षा आप जो विषय का चयन करते हैं ।
परीक्षा का तीसरा स्तर में व्यक्तित्व परक्षक्षण (Interview ) इसके बाद Merit List में प्राप्त अंक के आधार पर प्रशिक्षण ।
विगत वर्षों में प्रारंभिक सामान्य अध्ययन परीक्षा में आए प्रश्न इस प्रकार है
1. तुगलक स्थापत्य शैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं
1 .मोटी ढलवा दीवारें
2 .अनगढ़ पत्थरों का प्रयोग
3.श्रंगारिक तत्वों का अभाव
4. पंचमुखी मस्जिद
कूट
a. 1 और 2
b. 2 और 3
c. 3 और 4
d. 1,2 और 3
औद्योगिक तथा नगरीय अपशिष्ट जल को उत्सर्जन उपचार संयन्त्र (ETP ) में शुध्द किया जाता है । संयन्त्र में प्रयुक्त जैविक प्रक्रिया किनके माध्यम से सम्पन्न होती है ?
a. कवक एवं शैवाल
b. विषाणु एवं जीवाणु
c. जीवाणु एवं शैवाल
d. कवक एवं जीवाणु
निम्नलिखित पर विचार किजिए
1. विकरोली 2. श्रीवर्धन
3. मालवन 4. वैतरणा
5. धामरा
उपरोक्त में से कौन-से महाराष्ट्र राज्य में स्थित मैंग्रोव वनस्पति स्थल है ?
a. 1,2 3 और 4
b. 1,3 और 5
c. 2 , 4 और 5
d. 1,2,3,4 और 5
हाल ही में भारत और अन्तरराष्ट्रीय सीबैड प्राधिकरण ( International Seadbed Authority -ISA) के मध्य बहु-धात्विम सल्फाइड (PMS) के अन्वेषण हेतु समझौता या अनुबंध हुआ । इस सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए
1. आईएसए अन्तरराष्ट्रीय जल सीमा में सीबैड (समुद्री तल ) के अजैविक संसाधनों को नियंत्रित करता है ।
2. भारत के सन्दर्भ में यह कार्यक्रम जहाजरानी मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाएगा ।
3. यह अन्वेषण अण्टार्कटिका तथा आर्कटिक क्षेत्रों में किया जाएगा ।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
a. 2 और 3
b. 1 और 2
c. 1 और 3
d. केवल 3
भारतीय संगीत की आत्मा कहे जाने वाले राग के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए
1. राग में कम से कम 5 तथा अधिक से अधिक 7 स्वर होते हैं ।
2. सम्पूर्ण जाति के राग में केवल 5 स्वर का प्रयोग किया जाता है ।
3. राग बागश्री मध्य रात्रि में गाया जाने वाला राग है ।
4. राग की पहचान एक विशेष स्वर समूह की पुनरावृत्ति से की जाती है ।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
a. 1,2, और 4
b. 1,3 और 4
c. केवल 3
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
ऐलीफेण्टा गुफाओं से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए
1. इन गुफाओं की मूर्तियों में विष्णु की प्रतिमा सबसे प्रसिद्ध है ।
2. यूनेस्को द्वारा इन गुफाओं को वर्ष 1987 में विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया ।
3. पूरी एवं धारापुरी के नाम से भी जानी जाने वाली ये गुफाएँ केवल हिन्दू और जैन धर्म से संबंधित है ।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
a. केवल 1 b. 1 और 2
c. 1,2 और 3 d. केवल 2
एकीकृत निर्देशित प्रेक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम (IGMDP) के अन्तर्गत निम्नलिखित में से कौन - कौन सी मिसाइलों का विकास किया गया है?
1 . अग्नि, पृथ्वी श्रंखला
2. त्रिशूल, नाग एवं आकाश
3. ब्रह्मोस, प्रहार एवं मैत्री
4. पंचमुखी मस्जिद
कूट
a. 1 और 2 b. 2 और 3
c. 1,2 और 3 d. केवल 2
संयुक्त राष्ट्र शान्ति सेना ( पीस कीपिंग फोर्स ) के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
1 . पहली शान्ति सेना मिस्र में भेजी गई थी ।
2. शान्ति सेना सुरक्षा परिषद् के प्रति जवाबदेह है ।
3 . पहली महिला शान्ति सेना भारत द्वारा लाइबेरिया भेजी गई ।
कूट
a. 1 और 2 b. 1 और 3
c. केवल 3 d. 1, 2 और 3
निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए
1. काॅपर सल्फेट को नीला थोथा कहा जाता है ।
2 . इसका जलीय विलयन प्रकृति में अम्लीय तथा विषैला होता है ।
3. इसका उपयोग कृषि में कवक नाशी, विद्युत सेल तथा हरा रंजक बनाने में किया जाता है
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
a. केवल 1
b. 2 और 3
c. केवल 3
d. इनमें से कई नहीं
Comments
Post a Comment