Ethics General Study -4 UPSC EXAM PATTERN
संघ लोक सेवा आयोग के नागरिक सेवाओं के सामान्य अध्ययन परीक्षा -4 में इस प्रकार प्रश्न पूछे जाते हैं । परीक्षा लिखित रूप में होता है ।
अधिकतम अंक :250 अनुमत समय - 3 घण्टे
प्रश्न -पत्र के लिए विशिष्ट निर्देश
( प्रश्नों को हल करने से पहले निम्नलिखित निर्देश में से प्रत्येक को ध्यान से पढ़ लीजिए )
1. दो खण्डों में विभाजित 18 प्रश्न हैं जो हिंदी व अँग्रेजी दोनों में छपे हैं ।
2. सभी प्रश्न अनिवार्य है ।
3. प्रश्न / प्रश्न के भाग के अंक उसके सामने दिए गए हैं ।
4. प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए जो प्रवेश प्रमाणपत्र में प्राधिकृत है । उसे इस प्रश्न व उत्तर बुकलेट के कवर में दिए गए में स्पष्ट रूप से लिख देना चाहिए ।
5. जहाँ कहीं भी विनिर्दिष्ट है प्रश्नों की शब्द सीमा का पालन किया जाना चाहिए ।
6 . प्रश्न व उत्तर बुकलेट में खाली छोड़ दिए गए पृष्ठ के भाग को स्पष्ट रूप से काट दिया जाना चाहिए ।
7. प्रश्नों का उत्तर प्रत्येक के लिए लघु कोष्ठक में दी गई शब्द -सीमा से अधिक में मत दीजिए । लम्बाई की अपेक्षा प्रश्न की विषय -वस्तु अधिक महत्वपूर्ण है ।
प्रश्न 1. (क) पर्यावरणीय नैतिकता का क्या अर्थ है? इसका अध्ययन क्यों जरूरी है? पर्यावरणीय नैतिकता के दृष्टिकोण से किसी एक पर्यावरणीय मुद्दे की चर्चा कीजिए ।
(शब्द : 150, अंक 10)
(ख) निम्नलिखितों के बीच अन्तर कीजिए
(200 शब्द ) ( अंक 10)
1. कानून व नैतिकता
2. नैतिक प्रबंधन तथा नैतिकता का प्रबंधन
3. विभेदीकरण तथा अधिमान्य व्यवहार
4. निजी नैतिकता एवं व्यवहारिक नैतिकता
प्रश्न 2. यहाँ नैतिक विचारकों / दार्शनिकों के दो उद्धरण दिए गए हैं । इनमें से प्रत्येक के लिए बताइए कि वर्तमान संदर्भ में इनका आपके लिए क्या अर्थ है?
(क)" निर्बल कभी क्षमा नहीं कर सकता; क्षमा करना तो बलशाली की ही विशेषता है ।"
( शब्द :150 , अंक :10)
(ख) " हम उस बच्चे को सरलता से क्षमा कर सकते हैं जो अंधकार से डरता है; जीवन की वास्तविक त्रासदी तो तब होती है जब लोग रोशनी से डरते हैं ।"
(शब्द :150, अंक 10)
प्रश्न 3. (क) केवल कानून का पालन करना ही पर्याप्त नहीं है, अपने कर्तव्यों के प्रभावी ढंग से निर्वहन के लिए सरकारी कर्मचारी में नैतिकता मामलों के प्रति परिपक्व संवेदनशीलता होनी चाहिए । क्या आप इस बात से सहमत हैं? ऐसे दो उदाहरणों से स्पष्ट कीजिए जिनमें -
1. कोई कार्य नैतिक दृष्टि से ठीक है किन्तु कानूनी से नहीं, तथा
2. कार्य कानूनी दृष्टि से सही हैं किन्तु नैतिक दृष्टि से नहीं ।
(शब्द :150, अंक :10)
(ख ) लोक सेवा में भरोसेमंदी एवं धैर्य के गुण किस प्रकार होते हैं? उदाहरण देकर समझाए ।
( शब्द :150,अंक :10)
Comments
Post a Comment