Indian History
भारत का नामकरण
इण्डिया शब्द" इण्डस "से निकला है जिसे संस्कृत में सिन्धु कहा जाता है ।
भारतवर्ष नाम सर्वप्रथम पाणिनी के अष्टाध्यायी में आया है । खारवेल के हाथी गुम्फा अभिलेख में भी भारतवर्ष का उल्लेख है । भारत देश का यह नामकरण ऋग्वैदिक काल के प्रमुख जन "भरत" के नाम पर किया गया ।
एक अन्य मान्यता के अनुसार देश का यह नाम प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र भरत के नाम पर किया गया । ब्राह्मण ग्रन्थों के अनुसार इस देश का नामकरण कुरु वंश के प्रतापी सम्राट दुष्यंत एवं शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पर किया गया था ।
आर्यों का निवास स्थल होने के कारण इसका नामकरण आर्यावर्त के रूप में हुआ । भारत को जम्बूद्वीप का एक भाग माना जाता है ।
प्राचीन भारतीय इतिहास को जानने के स्रोत
●पुरातात्विक स्रोत
●साहित्यिक स्रोत
●विदेशी स्रोत
पुरातात्विक स्रोत -
●अभिलेख
●सिक्के
●महलों एवं मंदिरों
●स्मारकों
●मूर्तियाँ
●मृद्भाण्डोअं
●चित्रकला
साहित्यिक स्रोत - अतीत की पुस्तकें हाथ से लिखी होने के कारण पाण्डुलिपि कही जाती है । ये पाण्डेलिपियाँ ताड़पत्रों अथवा भोज - पत्र पर लिखी मिलती है ।
●धार्मिक साहित्य के अन्तर्गत -
●ब्राह्मण साहित्य ( हिन्दू धार्मिक साहित्य )
●बौध्द साहित्य
●जैन साहित्य
Comments
Post a Comment